डिवाइस लगा विदेशी पंक्षी मिलने से खलबली, जाँच शुरू

AJ डेस्क: बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया है, जिसके शरीर में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

महनार के थाना प्रभारी उदय शंकर ने बताया, “हसनपुर गांव में गुरुवार को स्थानीय पक्षियों ने बाहर से आए एक पक्षी को मार डाला। मृत पक्षी के गिरते ही उसे देखने ग्रामीण जब नजदीक पहुंचे तो उसके शरीर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (चिप) लगी दिखी। पैर में पीतल का एक टैग भी लगा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।”

 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पक्षी के शव को बरामद कर उसे वन विभाग को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि कई मौकों पर वैज्ञानिकों द्वारा पक्षी के विषय में पूरी जानकारी, उनके आने-जाने की जानकारी के लिए भी उनके शरीर पर खास तरीके के डिवाइस लगाए जाते हैं।

 

 

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि डिवाइस की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। दूसरी तरफ, इसे लेकर आम जनता में काफी हलचल मच गई है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »