“फानी” चक्रवात का असर: झारखण्ड में हवाई और ट्रेन सेवा बाधित

AJ डेस्क: चक्रवात फानी का तूफानी असर झारखण्ड में भी साफ़ साफ़ दिख रहा है। सूबे के कई जिलों में फानी ने तूफानी रूप अख्तियार भी कर लिया है। आलम यह है कि झारखण्ड की धरती से लेकर आकाश तक (रेल और हवाई) के यातायात फिलहाल के लिए रोक दिए गए है।

 

 

रांची एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली तमाम फ्लाईट्स को शनिवार तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ये निर्णय रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने एक आपात बैठक के बाद लिया है। हालांकि डायवर्टेड एयरक्राफ्ट को सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। वैसे कोलकाता के लिए फ्लाईट्स रद्द होने के बाद यात्रियों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है और यात्री इसका सीधा जिम्मेवार एयरपोर्ट प्रशासन को मान रहे है। यात्रियों की माने तो फ्लाइट्स कैंसिल की किसी तरह की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। जब वो एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें फ्लाइट्स रद्द होने की बात बताई गई।

 

 

दूसरी ओर फानी को लेकर रेल प्रशासन भी अलर्ट है। रेल प्रशासन ने हटिया, रांची और मूरी स्टेशन पर सहायता केंद्र बनाकर फानी की तूफानी पर चौकसी बरत रही है। साथ ही रांची से भुवनेश्वर और कोलकाता जाने वाली सभी ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया है। यहाँ बता दे कि रद्द ट्रेनें और फ्लाइट्स के टिकट को भी रिफंड करने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। मालूम हो कि चक्रवाती तूफान फानी के असर को देखते हुए सूबे के 13 जिलों को अगले 24 घंटे तक के लिए राज्य सरकार ने अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। वहीं इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होते रहने की संभावना जताई है। बताते चले की ओडिसा में अब तक फानी तूफ़ान की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »