VIDEO- कांग्रेस पराजय के भय से बाहर से प्रत्याशी लाया: पशुपति नाथ सिंह

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर “हैट्रिक” लगाने के उद्देश्य से चुनावी समर में कूदे पशुपति नाथ सिंह ने आज ‘अनल ज्योति’ से कहा कि कांग्रेस पराजय के डर से बाहर से लाकर धनबाद में प्रत्याशी उतारा है।

 

 

भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि धनबाद में भी कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हैं। इनमें से अधिकांश ने लोक सभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए पार्टी से टिकट माँगा था लेकिन कांग्रेस को मुझसे पराजय का भय था। तभी कांग्रेस ने दूसरे राज्य से प्रत्याशी लाकर धनबाद से उसे चुनाव लड़ाया है।

 

 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने पिछले दिनों कहा था कि भाजपा प्रत्याशी चुनावी रेस में हैं ही नहीं।

 

 

इसपे भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यहां का बच्चा-बच्चा जिसे राजनीति का क, ख, ग भी मालूम है, वह भलीभांति जानता है कि धनबाद में भाजपा कितना मजबूत है। कांग्रेस पार्टी हमें (भाजपा प्रत्याशी) चुनावी रेस से बाहर होने की बात करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहा लेकिन उसके प्रत्याशी ने यह हिम्मत की है।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »