VIDEO- भाजपा प्रत्याशी से हिसाब माँगा विस्थापितों ने, विधायक में हड़कम्प

AJ डेस्क: विस्थापितों के एक-दो नहीं बल्कि 19 गांव में अब तक विकास की किरण तक नहीं पहुंच सकी है। यह अलग बात है कि चुनाव के वक्त सभी नेता विस्थापितों के गांव में वोट मांगने अवश्य पहुंच जाते हैं। धनबाद के भाजपा प्रत्याशी भी बोकारो के विधायक के साथ विस्थापितों के यहां पहुंच गए वोट मांगने। बस, क्या था इन दोनों नेताओं पर सवालों की झड़ी लगा दी ग्रामीणों ने।

 

 

धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह बोकारो के विधायक विरंचि नारायण संग विस्थापितों के एक गांव शिबू टांड़ पहुंच गए वोट मांगने। सांसद और विधायक को एक साथ देख ग्रामीणों ने उनपर सवालों से हमला कर दिया। थोड़ी देर के लिए दोनों नेता की हक्की बक्की बन्द हो गयी थी। उधर ग्रामीण ऊंचे स्वर में सवालों का गोला दाग रहे थे। कुछ ग्रामीणों के हस्तछेप के बाद माहौल शांत हुआ, तब जाकर नेता जी वहां अपनी बात रख सके।

 

देखें वीडियो-

 

 

विस्थापित गांव के ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत योजना का लाभ उन तक क्यों नहीं पहुंचा। विस्थापितों के 19 गांव में अब तक एक भी शौचालय नहीं बना है। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से भी इन 19 गांव के लोग वंचित हैं। जब शौचालय तक नहीं बन सका तो स्वास्थ केंद्र की हम कैसे अपेक्षा करें। ग्रामीणों का आरोप है कि विस्थापितों के गांव को अब तक पंचायत में भी शामिल नहीं किया गया है। भाजपा प्रत्याशी ने आश्वासन देकर उनसे वोट तो मांग लिया लेकिन झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव के वक्त क्या होगा, इसकी चिंता बोकारो विधायक को सताना लाजिमी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »