VIDEO- कीर्ति और सिद्धार्थ मिलकर लड़ रहे मेरे खिलाफ चुनाव: पशुपति नाथ सिंह

AJ डेस्क: धनबाद लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह भाजपा प्रत्याशी ने अनल ज्योति से कहा।

 

 

अनल ज्योति से बातचीत के क्रम में धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी लगता है मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। अनल ज्योति का प्रश्न था कि आप कांग्रेस के कीर्ति आजाद और निर्दलीय सिद्धार्थ गौतम को चुनावी रेस में कहां पाते हैं। इसीके जवाब में उन्होंने दोनों के मिलकर लड़ने की बात कही।

 

 

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि त्रिकोणात्मक लड़ाई होने से उन्हें लाभ ही मिला है। उनका कहना है मुझसे नाराज वोटर किसी कीमत पर मुझे वोट नही देंगे, यह वोट त्रिकोणीय लड़ाई में शामिल प्रत्याशी के पास जाएगा। नाराज वोट सीधे टक्कर वाले के पास जाता तो नुकसान था। पशुपति नाथ सिंह ने कहा जो दिल से मेरे समर्थक हैं वह किसी कीमत पर अन्यत्र नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस प्रत्याशी ने मुझे चुनावी दौड़ से ही बाहर कर दिया है।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »