भाजपा विधायक की पत्नी और भाई अलग-अलग बैनर तले कर रहे चुनाव प्रचार

AJ डेस्क: धनबाद जेल में बंद झरिया से भाजपा के विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाई चुनावी कमान संभाल चुके हैं। भाभी और देवर प्रचार प्रसार में पूरी तरह सक्रिय हैं। यह अलग बात है कि दोनों के साथ दो अलग-अलग झंडा हैं।

 

 

विधायक संजीव सिंह की पत्नी धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं। यहां बता दें कि रागिनी सिंह ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। रागिनी सिंह ने आज शहीद शशि कान्त पांडे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन सम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के लिए वोट माँगा। भौरां 6 नम्बर,नीचे मोहलबनी, नगीना बाजार, नुनुडीह बस्ती, नुनुडीह काली मंदिर, मोहलबनी बड़की टांड़ और चास नाला साऊथ कॉलोनी में रागिनी सिंह ने जन सम्पर्क अभियान चलाया।

 

 

वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम धनबाद संसदीय क्षेत्र से चुनावी ताल ठोके हुए हैं। सिद्धार्थ गौतम ने आज चंदनकियारी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी अभियान चलाकर अपने लिए वोट माँगा। देवर और भाभी के अलग-अलग बैनर तले चुनाव प्रचार किये जाने पर मतदाता अपने अपने हिसाब से मंथन कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »