राजनाथ, सोनिया, राहुल, जयंत, सुबोधकांत, अर्जुन और बाबूलाल का किस्मत आज कैद होगा EVM में

AJ डेस्क: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्‍यों की 51 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें जिसमें अनंतनाग भी शामिल है। 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की थी।

 

 

इस चरण में बहुत सी हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला है। रायबरेली से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में हैं जिन्होंने 2004 में यह सीट जीती थी। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अभी के भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सामना करेंगे। इसी सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), जयंत सिन्हा(हजारीबाग) और राज्यवर्धन सिंह राठौर (जयपुर) मैदान में हैं।

 

 

झारखंड में चार सीटों हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में चुनाव शुरू हो गये हैं। रांची की बात करें तो यहां बीजेपी प्रत्‍याशी संजय सेठ हैं वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी सुबोधकांत सहाय चुनाव मैदान में है। खूंटी में बीजेपी उम्‍मीदवार अर्जुन मुंडा और कांग्रेस उम्‍मीदवार कालीचरण मुंडा में टक्‍कर है। वहीं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से फिर से चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्‍याशी गोपाल साहू और माले उम्‍मीदवार भुवनेश्‍वर मेहता है। कोडरमा की बात करें तो वहां बीजेपी प्रत्‍याशी अन्‍नपूर्णा देवी, जेवीएम प्रत्‍याशी बाबूलाल मरांडी, माले प्रत्‍याशी राजकुमार यादव चुनाव मैदान में हैं।

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पोलिंग बूथ नंबर 333 पर अपना वोट डाला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »