VIDEO- कांग्रेस को चाहिए “शांति पूजा” नहीं थम रहा अंदरूनी विवाद, जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
AJ डेस्क: आज धनबाद में एक बार फिर कांग्रेस का अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के ही नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। अवसर था पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आज धनबाद आगमन का।
धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के समर्थन में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को “रोड शो” में शामिल होना है। राहुल गांधी को करकेंड नेहरू पार्क में उतरना है। राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी नेहरू पार्क पहुंचे हुए थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष भी वहीं थे। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड करने के पहले ही पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष से यह जानने का प्रयास किए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कर्ता में उनका नाम है कि नहीं।
उन्हें जब पता चला कि अधिकांश नेताओं का नाम लिस्ट में है ही नहीं तो वह भड़क उठे। नाराज नेता, कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। थोड़ी देर के लिए नेहरू पार्क का माहौल खराब हो गया था।
देखें वीडियो-
आपको याद दिला दें कि धनबाद संसदीय सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद कीर्ति झा आजाद जब पहली बार धनबाद बोकारो के दौरा पर निकले थे, तब उन्हें पार्टी के ही विछुब्ध कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया था। उसके बाद से धनबाद कांग्रेस कभी एकजुट नजर नहीं आया। आज तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यहां तक धमका डाला की 12 तारीख बाकि है। यहाँ 12 तारीख का आशय हो सकता है उसी दिन मतदान होना है और नाराज कांग्रेसी उस दिन अपनी नाराजगी दिखा देंगे।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
