VIDEO- राहुल गांधी के रोड शो में गूंजा “चौकीदार चोर है”
AJ डेस्क: वैसे तो देश की कोयला राजधानी धनबाद एक लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है। लेकिन आज जैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोयलांचल की धरती पर अपने कदम रखें, चारों ओर ‘चौकीदार चोर है” के नारे से धनबाद गुंजयमान हो गया।
मंगलवार का पूरा दिन धनबाद चुनावी तपिश में उबलता रहा। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों से धनबाद पूरी तरफ पटा रहा। आज दोपहर बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का विशेष यान धनबाद के नेहरू उद्धान में उतरा। इसके बाद एक लम्बी सफेद खुली गाड़ी में सवार होकर राहुल गांधी कोयलांचल की सड़कों पर अपने प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद के समर्थन एक रोड शो को अंजाम देने निकले।
देखें वीडियो-
धनबाद के मटकुरिया चेक पोस्ट से राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ जो बैंक मोर में आकर समाप्त हो गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी पर न सिर्फ फूलों की बारिश कर रहे थे बल्कि राहुल-राहुल, चौकीदार चोर है के नारे भी लगा रहे थें। लोगों कि माने तो धनबाद की सड़कों पर भीड़ का ऐसा विहंगम दृश्य काफी लंबे समय के बाद देखने को मिला है। राहुल गांधी ने इस रोड शो के दौरान हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ धनबाद के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार भी मौजूद थे।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
