NDA की सरकार बनी तो “देश द्रोह” कानून और सख्त होगा-राजनाथ

AJ डेस्क: देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज धनबाद के झरिया से भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस देश द्रोह कानून को ख़त्म करना चाहती है यदि एनडीए की सरकार पुनः सत्ता में आती है तो हम देश द्रोह के कानून को इतना सख्त बना देंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों की इस कानून के नाम से ही रूह कांप जाएगी।

 

 

धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुएदेश के गृह मंत्री ने कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो हम देखेंगे कि देश द्रोह के कानून में कहा कमियां है। हम उस कानून को इतना ताकतवर और सख्त बनाएँगे की राष्ट्र द्रोह करने वालों को इस कानून की याद आते ही उनके रूह कांप जाएंगे।

 

 

इसके साथ ही देश के गृह मंत्री ने बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जब हमारे देश की वायु सेना वहाँ आतंकियों को मार रही थी उस समय क्या सेना को अपनी जहाज रोक कर उन्हें लाशें गिननी चाहिए थी।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान फानी के संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी से बात करना चाहते थे लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उन्होंने कहा कि रोज हमारी सेना और सुरक्षा के जवान दस को जय श्री राम बोलते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »