VIDEO- “नकारात्मक” राजनीति से मंजिल नहीं मिलती, भाजपा लहर, पिछले चुनाव का रिकॉर्ड टूटेगा: पी एन सिंह

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह का मानना है कि नकारात्मक राजनीति करने से चुनाव नहीं जीता सकता। विपक्षी के नेता अपने क्रियाकलाप की चर्चा करने के बजाय सिर्फ मेरे बारे में नकारात्मक बातें कर रहे हैं।

 

 

भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने अनल ज्योति से बात करते हुए कहा कि धनबाद में एकतरफा हवा भाजपा के पक्ष में बह रहा है। धनबाद के दूसरे प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में जाकर अपनी क्रियाकलाप की बात तक मतदाताओं के बीच नहीं रख रहे। भाजपा प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 1995 से चुनाव लड़ रहा हूँ। उसके बाद हर चुनाव में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते आया हूँ। यह सब जनता की मेरे प्रति विश्वास का परिणाम है।

 

देखें वीडियो-

 

 

आंकड़ा का खेल खेलते हुए पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 1995 में मुझे 36 हजार वोट मिले थे। उसके बाद वर्ष 2000 में यह बढ़कर 72 हजार पहुंच गया। वर्ष 2005 के चुनाव में 85 हजार तो वर्ष 2009 में यह आंकड़ा 2 लाख 58 हजार पर पहुंच गया। वर्ष 2014 में 5 लाख 44 हजार के आंकड़ा पर वोट पहुंच गया। यह सब जनता के मुझपे विश्वास करने का परिणाम है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा पूरे देश की तरह यहां भी भाजपा का लहर है। इस बार भी भाजपा अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ नया कृतिमान बनाने जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »