“खाकी वर्दी” वाले को गुस्सा क्यूँ आया, पार्टी विशेष से प्रभावित तो नहीं (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अवसर था कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो का।जनता लौट रही थी। राहुल गांधी का काफिला भी गुजर चुका था। सड़क किनारे एक नाबालिग प्रधान मंत्री मोदी का मुखौटा पहने खड़ा था। थानेदार को गुस्सा आ गया। बस, थानेदार ने जड़ दिया एक थप्पड़ बालक को। पी एम का मुखौटा फेंका गया।

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। धनबाद के मटकुरिया से बैंक मोड़ तक राहुल गांधी का रोड शो था। रोड शो के उपरांत राहुल गांधी का काफिला गुजर गया और जनता भी लौट रही थी। इसी बीच बैंक मोड़ थानेदार की नजर सड़क किनारे नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए एक बालक पर पड़ गयी। बस फिर क्या था।विधि व्यवस्था न बिगड़ जाए, थानेदार रेस हो गए। अपने गार्ड के साथ बालक की ओर लपक पड़े और जड़ दिया एक जोरदार थप्पड़ बालक के गाल पर। मोदी जी का मुखौटा एक ओर बालक दूसरी ओर फेंका गया। थानेदार साहब भी वहां से चलते बने। एक थप्पड़ खाने के बाद भी पुलिस के जाते ही वह बालक फिर मुखौटा उठा वहां से चल पड़ता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

रोड शो में राहुल गांधी को देखने आए इस बालक को किसी ने मोदी का मुखौटा थमा दिया था। भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से अनभिज्ञ इस बालक को तो मुफ्त में मिले मुखौटा मात्र से लगाव था।तभी तो मार खाने के बाद भी बालक अपना लालच नहीं त्याग पाया और अंत में भी मुखौटा उठा ही लिया। उस बालक को कहां ज्ञान था कि वह भारतीय राजनीति का शिकार होने जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »