VIDEO- एंटी करप्शन का फर्जी अधिकारी चढ़ा पब्लिक के हत्थे, जमकर हुई धुनाई, पुलिस जांच शुरू

AJ डेस्क: झारखंड के जमशेदपुर शहर में खुद को एंटी-करप्शन ब्यूरो अधिकारी बताने वाले को एक महिला ने जमकर धुना। उसने उस महिला से 50,000 रुपए की मांग की थी। महिला ने उसे गिरफ्तार करवाने के लिए पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मानगो इलाके की है।

 

 

मानगो इलाके के पुलिस स्टेशन इंचार्ज अरुण मेहता ने बताया कि उस महिला की शिकायत थी कि एक व्यक्ति उनसे पारिवारिक समस्याओं के हल के लिए 50,000 रुपए की मांग की थी। उसने खुद को एंटी-करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताया था। उसके पास से पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।

 

 

फर्जी ऑफिसर बन कर पैसे ठगने वाले इस शख्स को महिला ने जमकर धुना। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने भी उसे पकड़ कर लाठी-डंडे से खूब पीटा। इसके बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के पास के उसकी कार को भी बरामद कर लिया गया है।

 

देखें वीडियो-

 

पुलिस उसके पास से जब्त किए गए आई कार्ड से ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस तरह का कोई फर्जी रैकेट तो नहीं चल रहा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम फणींद्र है जो घाटशिला के चाकुलिया का रहने वाला है। यह जमशेदपुर के अलावा कई अन्य जिलों में ठगी कर चुका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »