प्रियंका के दुर्योधन कहे जाने के बाद राबड़ी ने मोदी को “जल्लाद” कहा

AJ डेस्क: बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्‍द का प्रयोग किया है। उन्‍होंने मोदी को ‘जल्‍लाद’ बताया है। यही नहीं, राबड़ी ने पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी और जेडीयू नेताओं को ‘नाली का कीड़ा’ तक कह दिया। राबड़ी ने कहा, “जदयू वाला और बीजेपी वाला, नाला का कीड़ा है सब। बाथरूम का कीड़ा है।”

 

 

प्रियंका गांधी वाड्रा के पीएम मोदी की ‘दुर्योधन’ से तुलना से जुड़े सवाल पर राबड़ी ने कहा, “दुर्योधन कहा, उसको तो और दूसरा भाषा बोलना चाहिए। दुर्योधन बोलकर गलत किया है। ऊ सब तो जल्‍लाद है जल्‍लाद। जब जज को और पत्रकार को मरवा देता है, रातोंरात उठवा लेता है। ऐसे आदमी का मन और विचार क्‍या होगा, खूंखार हैं ये सब।”

 

 

राजद की चुनावी संभावनाओं पर राबड़ी ने कहा, “चुनाव प्रचार सब जगह अच्‍छा रहा है। पाटल‍िपुत्र में मीसा (भारती) जीत रही हैं, एकतरफा। हम तो पूरा बाई रोड घूम के देख रहे हैं न, हवा-हवाई थोड़े ही उड़ रहे हैं।”

 

 

राबड़ी ने पिछले दिनों एक बयान में भी मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। तब उन्‍होंने आरोप लगाया था कि जेल में लालू को प्रताड़‍ित किया जा रहा है। राबड़ी ने कहा था, “अगर नीतीश कुमार और मोदी का वश चले तो लालू जी को कल ही फांसी चढ़ा दें। जनता असहाय और मूकदर्शक नहीं है। जनता सब जान रही है। अभी हम जनता की अदालत में हैं और जनता लालूजी के साथ हो रहे अत्याचारों का बदला लेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »