VIDEO- भाजपा सत्ता में आई तो धारा 370 हटा दिया जाएगा: अमित शाह

AJ डेस्क: छठे चरण के लिए 12 मई को मतदान होने है। इसी दिन धनबाद संसदीय क्षेत्र के लिए भी मतदान होगा। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों का एक के बाद एक लगातार चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्री अध्यक्ष अमित शाह धनबाद पहुंचे। यहाँ उन्होंने जनता से कहा आप हमारे प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह को जीता कर संसद भेजिए हम कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे।

 

 

बीजेपी अध्यक्ष ने धनबाद के नेहरू उद्धान पार्क से कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बने तो कश्मीर से धारा 370 हटा दिया जाएगा। घुसपैठियों के खिलाफ देशभर में एनआरसी लागू की जाएगी। शाह ने कहा कि पीएम मोदी आतंकवाद मिटा रहे हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी देशद्रोह कानून को खत्म करने की वकालात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर झारखंड देश का अव्वल राज्य बनेगा।

 

देखें वीडियो-

 

 

इस राज्य को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया और मोदी जी इसे संवार रहे हैं। अमित शाह ने यहां राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कभी छुट्टी नहीं ली। वहीं गर्मी बढ़ते ही राहुल गांधी छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पीएन सिंह को वोट दें। विपक्ष को मालूम हो गया है कि चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि अब यदि पाकिस्तान से एक भी गोली आई तो इधर से गोला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »