VIDEO- बोकारो विधायक के साथ धक्का मुक्की, विरंची ने कहा- कांग्रेसियों ने किया हंगामा

AJ डेस्क: बोकारो से भाजपा के युवा विधायक विरंची नारायण को आज नावाडीह गांव में काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। प्रोग्राम आधा में ही छोड़कर उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा। हम आपको इसका वीडियो भी दिखाएंगे, जिसमे आप देख सकेंगे कि विधायक भी हत्थे से उखड़े हुए थे।

 

 

बोकारो से भाजपा विधायक विरंची नारायण आज लोक सभा के प्रत्याशी पी एन सिंह के लिए वोट मांगने नावाडीह गए हुए थे। विधायक द्वारा अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे जाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप था कि सांसद पशुपति नाथ सिंह चुनाव जीतने के बाद कभी इस गांव में नहीं आए। इसके बाद भी ग्रामीण सांसद के यहां जाकर अपनी समस्या रखे। बावजूद इसके उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। विधायक विरंची नारायण के नावाडीह गांव पहुंचने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने सीधे सवाल किया कि आप इस गांव में कैसे आए। इसके बाद बात बढ़ते चली गयी और तू-तू, मैं-मैं से आगे बढ़ गयी। ग्रामीण विधायक के साथ धक्का मुक्की पर उतर गए। विधायक भी आपे से उखड़ गए और ग्रामीणों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाने लगे।

 

देखें वीडियो-

 

 

अंततः विधायक को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। अनल ज्योति को सूचना मिली है कि जिन गांव में केंद्र सरकार की योजनाएं नही पहुंची हैं, उन गांव में भाजपा के लोग जाकर वोट मांगे और अब वहां के विकास होने की बात करें। इसी क्रम में विधायक नावाडीह सहित उसके आस पास के 5 गांव के दौरा पर गए थे लेकिन कहीं भी उनकी मीटिंग सफल नहीं हो सकी। नावाडीह प्रकरण पर विधायक विरंची नारायण से सम्पर्क साधा गया तो विधायक ने कहा कि यह सब होते रहता है। कुछ कांग्रेसी शराब पीए हुए थे। शराब के नशे में कांग्रेसियों ने उनके कार्यकर्ता को गाली गलौज कर दी। जो सही नही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »