VIDEO- आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पर हमला, वाहन का शीशा फोड़ डाला, मंत्री के कमरे की तलाशी

AJ डेस्क: गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र से आजसू के प्रत्याशी और झारखण्ड के मंत्री चंद्र प्रकाश के वाहन पर झामुमो समर्थकों ने हमला कर उनकी गाड़ी का शीशा फोड़ डाला। झामुमो समर्थकों का चंद्रप्रकाश पर वोटरों के बीच पैसा बाँटने का आरोप था। SST टीम ने रात में ही आजसू प्रत्याशी के कमरे की तलाशी ली। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है।

 

 

मतदान के एक दिन पूर्व की रात किसी भी प्रत्याशी के लिए कयामत की रात होती है। वैसे भी गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र में आजसू और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। झारखण्ड सरकार के मंत्री तथा आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी पर शनिवार की रात झामुमो समर्थको ने पैसा बाँटने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस हमला से आजसू प्रत्याशी के वाहन का शीशा फुट गया।

 

देखें वीडियो-

 

 

आजसू प्रत्याशी पर गम्भीर आरोप लगते देख SST टीम ने बोकारो के जैनामोड़ स्थित आर्यन होटल में छापामारी कर दिया। इसी होटल में आजसू प्रत्याशी ठहरे हुए हैं। SST की टीम ने आजसू प्रत्याशी के अलावा अन्य कमरे की भी सघन तलाशी ली। इधर होटल के भीतर जांच की कार्रवाई चल रही थी तो बाहर होटल के गेट पर झामुमो समर्थक हंगामा खड़ा किये हुए थे। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए जिला प्रशासन ने आर्यन होटल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक कार्रवाई का कोई नतीजा निकला या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी नही मिल सकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »