“काला हीरा, काला खेल” के खाड़ी की छोटी मछलियों के यहां रेड, तीन सौ टन कोयला जब्त

AJ डेस्क: कोयलांचल यानि काला हीरा की खाड़ी। बड़ी बड़ी मछलियां रोज अकेले सैकड़ों टन काला हीरा खपा जाती हैं यहां और मजे की बात वह ढेकार तक नही लेतीं। आज जिला पुलिस प्रशासन की नींद खुली। बाघमारा और निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के यहां रेड पड़ा तो सैकड़ों टन कोयला बरामद हो गया।

 

 

अनल ज्योति काला हीरा के काला खेल में शामिल खिलाडियों के बारे में कई एपिसोड चला चुका है। इस खेल में शामिल मगरमच्छ से लेकर छोटी मछलियों तक के बारे में उनके नाम और कार्य क्षेत्र तक की जानकारी अनल ज्योति उजागर करता रहा है। आज पुलिस प्रशासन की कार्रवाई काबिले तारीफ है लेकिन इसे “आई वाश” भी कहा जा सकता है। आज की कार्रवाई में एक भी मगरमच्छ कानून के शिकंजे में नही फँसा है। धनबाद से रांची तक सेटिंग गेटिंग कर धड़ल्ले से अवैध कारोबार करने वाले गोयल, राय, मंडल, महथा आदि के सफेद कॉलर तक जब तक कानून का हाथ नही पहुंच जाता, तब तक वर्दी पर पक्षपात का दाग लगा ही रह जाएगा। अनल ज्योति अपने पाठकों के बीच जल्द ही दिगज्ज कोयला चोरों के खिलाफ मुहिम चलाकर उन्हें इस काले करतूत की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

 

 

कपूरिया थाना क्षेत्र के दुखीडीह बस्ती के समीप सुनसान इलाके में कोयला का डिपो चल रहा था। पुलिस ने यहां रेड कर एक सौ टन कोयला, एक ट्रक,एक स्कूटर और 4 साईकिल जब्त किया है। इसके पहले राजगंज थानेदार ने डोमनपुर के समीप चोरी का कोयला लदा एक ट्रक पकड़ लिया। यह कोयला बरवा अड्डा के तिलैया में चल रहे एक डिपो में जा रहा था।

 

 

निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के कालूबथान और ग्लफरबाड़ी क्षेत्र के दो अलग अलग प्रतिष्ठानों में पुलिसिया रेड हुआ। यूँ तो कहा जाता है कि MKI किसी भाजपा नेता का है लेकिन उसे नेता जी ने दूसरे के नाम पर लीज कर रखा है। हाल ही में इस भट्ठे में रेड भी हुआ था। छापामारी टीम को यहां से तीस टन कोयला, 8 स्कूटर, 3 साइकिल भी मिला है। निरसा क्षेत्र में माँ जगदम्बा सॉफ्ट कोक में भी पुलिस ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने यहां से 80 टन कोयला जब्त किया है। इसके संचालक का नाम मुन्ना सिंह बताया जा रहा है।

 

 

आज दिन भर कोयला के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चलने के बावजूद कतरास क्षेत्र के शक्ति चौक, बरवा अड्डा, झरिया के बालू गद्दा, गोलमरा और बलियापुर के अवैध डिपो में साइकिलों से कोयला जमा होते रहा, जिसे रात में GT ROAD के मगरमच्छों के यहां भेज दिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »