एग्जिट पोल के अनुसार जनता भाजपा पर विश्वास दोहराते नजर आ रही

AJ डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम (19) मई को खत्म हो गया। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। अब सभी की नजरें एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं। एग्जिट पोल्स से एक तस्वीर सामने आ गई है, जिससे पता चलेगा कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर सकती है। जनता का मूड क्या है इसे जानने के लिए कई न्यूज़ चैनलों ने सर्वे किया है। यह सर्वे एक महीने से ज्यादा समय तक 11 अप्रैल 2019 से 19 मई के बीच किया गया। 3211 जगहों पर हुए इस सर्वे में करीब 600 विशेषज्ञों की सेवाएं ली गईं। सर्वे में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और सौराष्ट्र से लेकर मणिपुर तक के लोगों को शामिल किया गया। इस सर्वे का सैंपल साइज 40 हजार है।

 

 

जाहिर है कि यह चुनाव नतीजे हैं। चुनाव के असली नतीजे 23 मई को आएंगे। फिर भी एग्जिट पोल्स से अगली सरकार के बारे में एक रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के बीच अगली सरकार के बारे में बैठकों और मिलने-जुलने का दौर शुरू हो गया है। तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की है।

 

 

06:42 PM: न्यूज नेशन के अनुसार, एनडीए- 286, यूपीए- 122, अन्य- 134 सीटें मिलने का अनुमान

06:40 PM: जन की बात के अनुसार, NDA- 305, UPA- 124, अन्य- 113 सीटें मिलने का अनुमान

06:39 PM: सी-वोटर के अनुसार, एनडीए को 287, यूपीए को 128 और अन्य को 127 सीटें मिलने का अनुमान

 

06:32 PM: टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 306, यूपीए को 132 सीटों का अनुमान। वहीं अन्य को 104 सीटों का अनुमान है। एनडीए को 41.1%, यूपीए को 31.7% और अन्य को 27.2% वोट मिलने का अनुमान

 

 

-न्यूज एक्स नेता एग्जिट पोल नतीजे में बीजेपी को 202 और कांग्रेस को 107 सीटें, एनडीए 242, यूपीए 165, क्षेत्रीय दलों के सहयोग से इस बार बनेगी सरकार टिकीं निगाहें

 

 

कुछ देर पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। अपने ट्वीट में राहुल ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में इलेक्टोरल बॉन्ड, ईवीएम और चुनाव कार्यक्रम के साथ छेड़छाड़ हुई। केदरानाथ में नाटक हुआ। मोदी के सामने चुनाव आयोग ने समर्पण कर दिया। यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है।

 

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। नायडू इसके पहले भी विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

 

 

सांतवें चरण में शाम छह बजे तक कुल 60.21 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। बिहार में 49.2 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 66.81 प्रतिशत, पंजाब 58.81 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.37 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.05 प्रतिशत, झारखंड में 70.5 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 63.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »