VIDEO- पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या कर दस लाख रु की लूट

AJ डेस्क: सोमवार को तड़के अज्ञात अपराधियों ने न सिर्फ 10 लाख रूपये से अधिक की राशि लूट ली बल्कि इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या भी कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है।

 

 

जानकारी के अनुसार जिला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्थित पताही हवाई अड्डा के सामने आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पम्प मैनेजर को गोली मार दी और उनके पास रखी भारी राशि को लूट कर वहाँ से चलते बने। गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल पेट्रोल पंप मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया लेकिन रास्ते में ही मैनेजर ने दम तोड़ दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

पेट्रोल पंप के मालिक शम्भू सिंह ने बताया कि वह भी लगातार अपराधियों के निशाने पर है। आए दिन कोई न कोई वारदात उनके या उनके कर्मियों के साथ घट रही है लेकिन पुलिस अभी तक इसपर कोई ठोस कार्रवाई करती नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि मरने वाला व्यक्ति उनके ही पेट्रोल पंप का मैनेजर था। उसके पास 10 लाख रूपए से अधिक की राशि थी जो पेट्रोल पंप का था। जिसे अपराधियों ने लूट लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »