VIDEO- “गोद” भरने की आस लेकर आई, सदा के लिए हो गयी बिदा, मौत के बाद हो हंगामा, सड़क जाम

AJ डेस्क: दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं था। धनबाद के हीरापुर पार्क क्लिनिक के डॉक्टरों को भगवान समझ वहां गोद भरने की उम्मीद लेकर इलाज कराने आयी संगीता आज सदा के लिए सबसे बिदा ले गयी। संगीता की मौत होने या स्थिति बिगड़ने के बाद पार्क क्लिनिक के डॉक्टरों ने उसे अन्य हॉस्पिटल में रेफर कर दिया, वहां मरीज के पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

भूली बस्ती की रहने वाली 24 वर्षीय संगीता गर्भवती होने के लिए मंगलवार से पार्क क्लिनिक में इलाज कराने आ रही थी। आज भी वह चेकअप कराने आयी थी। डॉक्टरों ने उसका इलाज भी शुरू कर दिया था। इस बीच या तो संगीता की स्थिति बिगड़ गयी या उसकी मृत्यु हो गयी। आनन फानन में डॉक्टरों ने संगीता को शहर के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन भी उसे लेकर उक्त अस्पताल में पहुंच गए। वहां के डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के पहले ही संगीता को मृत घोषित कर दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

संगीता की मौत की सूचना पाकर परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने पार्क क्लिनिक के सामने संगीता का शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घर के एक सदस्य की मौत से आहत न्याय की मांग कर रहे परिजनों पर पुलिस ने नियंत्रण के नाम पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी। उग्र लोगों ने भी पार्क क्लिनिक में जमकर उत्पात मचाया और तोड़ फोड़ की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »