उपद्रवी तत्वों ने कतरास का माहौल बिगाड़ा, लाठी चार्ज, धारा 144 लागू (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: वैसे तो कल यानि 23 मई को मतगणना के साथ ही देश से आदर्श आचार सहिंता समाप्त हो गई लेकिन धनबाद के कतरास बाजार में इसके समाप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन धारा 144 लगा दिया गया। दरसअल यहाँ कुछ लोग चुनावी हार-जीत की आड़ में न सिर्फ कल रात से ही माहौल बिगाड़ने पर तुले है बल्कि ये खून-खराबे पर भी उतर आए है।

 

 

 

मामला तब शुरू हुआ जब कल शाम भाजपा की जीत की खुशी में कतरास के रामपूजन नगर में एक विजय जुलूस निकाला गया। इसी दौरान यहाँ दो गुट आपस में भीड़ गए। झड़प की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों को शांत करा यहाँ से हटाया साथ ही पुलिस ने शांति बहाल के लिए इलाके में रात भर कैम्प भी किया। लेकिन आज पौ फटते ही उपद्रवियों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि एक गुट के लोगों द्वारा दूसरे गुट के लोगों पर न सिर्फ हमला किया गया बल्कि गोलियां भी दागी गई। इस दौरान दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जिनका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। वैसे गोली चलने या इसमें घायल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

 

 

देखें वीडियो-

 

घटना के बाद स्थानीय महिलाओं और पुरुषों में काफी गुस्सा था जिसके फलस्वरूप लोगों ने कतरास बाजार चौक पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगें। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर यहाँ से हटाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे धनबाद के एसडीएम और ग्रामीण एसपी ने दलबल के साथ लोगों को यहाँ से हटाने के लिए हलकी लाठी चार्ज भी की। इस दौरान लोगों द्वारा पुलिस बल पर पत्थरबाजी भी की गई।

 

 

 

इलाके में माहौल बिगड़ता देख जिला के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाल के लिए यहाँ अधिकारियों और सुरक्षा बालों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। इसके तत्काल बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया। साथ ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »