VIDEO- बरखा रानी जरा झूम के बरस, जानलेवा गर्मी से मिली राहत

AJ डेस्क: आज दोपहर बाद कोयलांचल की आबो हवा अचानक बदल गयी। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश भी हुई और ओले भी गिरे। जमकर बिजली कड़की तो बादल भी गरजे। मौसम के रंग बदलते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

 

 

कोयलांचल में मानो आसमां से आग बरस रहा था। घर के बाहर शरीर झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही थी तो घर के अंदर पंखा से कोई राहत नही मिल पा रहा था। दिन और रात में गर्मी से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। आज दोपहर के बाद धनबाद का मौसम अचानक बदल गया। देखते ही देखते बादल ने आसमान को अपनी आगोश में समा लिया। तेज हवा चलने लगी और झमाझम बारिश होने लगी।कई इलाकों में तो ओले भी गिरे। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »