बालू व्यवसायी रघुकुल समर्थक राजेंद्र सिंह की पुनः दबंगई शुरू, व्यवसायी को पीटा

AJ डेस्क: सरायढेला के कोलाकुसमा कोड़ा डीह में रहने वाला और रघुकुल समर्थक राजेंद्र सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ एक व्यवसायी के घर में घुसकर परिजन समेत उसकी पिटाई कर डाली।

 

 

सरायढेला के चाणक्य नगर में रहने वाले व्यवसायी उमेश गोयल के घर के बाहर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखा हुआ था। रघुकुल समर्थक ने उमेश गोयल को सड़क पर से सामान हटाने को कहा। इसी बात के विवाद में राजेंद्र अपने समर्थकों संग गोयल के घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। उमेश गोयल का आरोप है कि हमलावरों ने महिला सदस्यों को भी नही बख्सा और उनके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि छेड़खानी भी किया।

 

 

पीड़ित व्यक्ति ने थाना जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सरायढेला क्षेत्र में राजेंद्र सिंह रघुकुल समर्थक और बालू व्यवसायी के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन SP सुमन गुप्ता के धनबाद कार्यकाल के वक्त पुलिस ने राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से उसकी काफी फजीहत किया था। आज की घटना की शिकायत मिलते ही सरायढेला इंस्पेक्टर सह प्रभारी निरंजन तिवारी ने पुलिस की अलग अलग टीम बनाकर राजेंद्र के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करवाया। राजेंद्र फरार बताया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »