दो विरोधियों के बीच पड़कर पीटा गयी पुलिस (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: ये खबर चौकाने वाली है। ये खबर आश्चर्यो से भर देने वाला है। ये खबर सुशासन राज का पोल खोलने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे की भला हम आपकों ऐसा क्या बताने और दिखाने वाले है जो इतना विशेष है। दरअसल हम आपकों इस खबर में सुशासन राज में हो रहे पुलिस कर्मियों की पिटाई का दृश्य दिखाने जा रहे है। हम आपकों सुशासन राज में अपराधियों के आगे लाचार पुलिस का वो चेहरा दिखाने जा रहे है जिसके दम पर बिहार में सुशासन राज कायम होने की बातें कही जाती है।

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

यहाँ हम आपकों एक वीडियो दिखाएंगे। जिसे मौकाए वारदात पर खड़े एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से शूट किया है। इस वीडियो में आपकों एक पुलिस की गाड़ी खड़ी नाजर आएगी। जिसके अंदर कुछ पुलिस कर्मी बैठे नजर आएंगे। ठीक उसी वक्त कुछ ग्रामीण वहाँ लाठी-डंडे से लैस होकर वहाँ पहुँचते है और जबरन एक पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक और खिंच कर ले जाने का प्रयास करने लगते है। उस वीडियो में लोगों के चुंगल में फसा पुलिस अधिकारी उनसे बचने की भरसक कोशिश करता नजर आ रहा है। तभी एक एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की लाठी से पिटाई कर देता है। किसी तरह सभी पुलिस कर्मी अपनी जान बचा पुलिस गाड़ी को छोड़ पैदल ही वहाँ से भाग खड़े होते है। जिससे उनकी जान तो बच जाती है। लेकिन इस हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हो जाते है। इसी वीडियो के अंत में पुलिस पर हमला करने वाले लोग एक तिरपाल से बने एक झोपड़ी को जलाने का प्रयास करते भी दिखाई दे रहे है।

 

देखें वीडियो-

 

ये तो थी वीडियो में दिख रहे दृश्यों का सच। अब हम आपकों इसके पीछे की हकीकत से रू-ब-रु कराते हैं। दरअसल ये मामला बिहार के छपरा स्थित मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव का है। यहाँ एक जमीन को लेकर गाव के ही राजनाथ साह और राजू प्रसाद नामक दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। जो आज अचानक ही बढ़ गया। लोगों ने इस विवाद की सूचना स्थानीय मांझी थाना को दी। जिसके बाद विवाद सुलझाने मौके पर पहुंची पुलिस ही इस विवाद का शिकार हो गई।

 

 

दरअसल उस विवादित जमीन पर तिरपाल से बने झोपडी को राजनाथ साह और उनका परिवार जला डालने पर तुला था। जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने पुलिस से ही उस झोपड़ी में आग लगवाने प्रयास शुरू कर दिया। जब पुलिस नहीं मानी तो राजनाथ साह और उनके परिवार वालों ने पुलिस के साथ बुरी तरह से मारपीट करना शुरू कर दिया।

 

 

इस घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती किया गया है। वही घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस पर हमला बोलने वाले लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। पकड़ें गए लोगों में आरोपी राजनाथ साह, उनका दामाद और दो बेटियां भी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »