“लैला” का जीवंत दृश्य देखने को मिला रांची में, “पानी” को लेकर खून खराबा

AJ डेस्क: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘लैला’ में पानी को लेकर जिस तरह का संघर्ष दिखाया गया है झारखंड में हालात कुछ-कुछ ऐसे ही होते जा रहे हैं।

 

 

रांची के किशोरगंज इलाक़े में पानी को लेकर पहले बहस हुई और बाद में मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। 24 वर्षीय सुनील यादव के साथ कुल चार लोग इस घटना में घयाल हो गए हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

सुनील यादव फ़िलहाल भारत प्रताप साहू की तलाश कर रहे हैं जो घटना के वक़्त रांची के किशनगंज क्षेत्र में नगर निगम समुदाय वाटर टैंक के पास खड़ा था। इसी युवक के साथ पानी को लेकर सुनील यादव की कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद साहू ने सुनील, उसकी मां और दो अन्य पड़ोसियों पर चाकू से हमला किया था।

 

 

घायल सुनील ने बताया कि ‘उसपर चाकू से पांच बार हमला किया गया था जिसके बाद उसे फ़ौरन अस्पताल लाया गया।

 

 

इलाक़े की एसपी सुजाता कुमारी वीणापानी ने कहा, ‘पानी भरने को लेकर विवाद बढ़ा था। रांची पुलिस स्टेशन में साहू के ख़िलाफ़ हत्या की कोशिश और अन्य केस में मामला दर्ज़ कर लिया गया है।

 

 

रांची में गर्मी के मौसम में ज़्यादा से ज़्यादा पानी भरने को लेकर विवाद बहुत सामान्य सी बात है। हर साल रांची का हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हिंदपिरि, पिस्का मोड़, मोरहाबादी और कांके पानी की समस्या से दो चार होता रहता है।

 

 

बता दें कि रांची शहर में जल संकट की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गयी है। भूजलस्तर के नीचे जाने के कारण दो लाख से अधिक की आबादी पानी के टैंकर पर आश्रित हो गयी है लेकिन निगम के टैंकर अब लोगों को पानी देने में अक्षम साबित हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »