फ़िल्मकार “अनुराग कश्यप” पर गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का साढ़ेसाती

AJ डेस्क: फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि सात साल पहले जब 22 जून, 2012 के दिन फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी, तबसे उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

अनुराग कश्यप ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं। खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।”

 

 

असल जिंदगी की कहानी पर आधारित ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था।

 

 

यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर पर आधारित है, जहां पर कोल माफिया और दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का खूनी खेल रचा जाता है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा, हुमा कुरैशी और रिचा चड्ढा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। सभी कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी निभाई थी।

 

 

फिलहाल इन दिनों अनुराग कश्यप अपनी नई फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं अब अनुराग कश्यप ने अपनी नई कंपनी भी शुरू की है। इसका खुलासा कुछ दिन पहले खुद फिल्म निर्माता ने किया था। अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था, “नई कंपनी, नई फिल्म और एक नई शुरुआत।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »