राजधानी के एक मॉल में हादसा: एस्केलेटर में फंस बच्चे की गयी जान (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के एक मॉल में आज एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल यहाँ एक 13 साल का बच्चा अचानक ही मॉल में लगे एस्केलेटर की जद में आ गया और वो दूसरे तल्ले से नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

यह सीसीटीवी फुटेज राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल की है। जहां एक 13 साल का बच्चा पार्थिव शाह को आप एस्केलेटर के पास खड़ा देख पा रहे होंगे। वह वहाँ किसी से बाते कर रहा होता है तभी उसका पाँव एस्केलेटर में फस जाता है और वो देखते ही देखते दूसरे तल्ले से नीचे गिर जाता है। इस घटना में पार्थिव शाह नामक इस लड़के के सर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

देखें वीडियो-

 

 

वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सिटी डीएसपी और लालपुर थाना प्रभारी को दी गई है।

 

 

दूसरी ओर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, मॉल में जाने वाले लोगों की सुरक्षा मॉल संचालक की है। लिहाजा इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »