रांची में पुलिस कर्मी ने थाना परिसर में ही आत्महत्या कर ली

 

 

 

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के एक थाने में पदस्थापित एक पुलिस कर्मी ने पारिवारिक विवाद में बड़ा ही खौफनाक कदम उठा लिया। उसने खुद को फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला रांची के बीआईटी मेसरा ओपी का है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार ओपी में मुंशी के पद पर अपना योगदान दे रहे दीपक कुमार कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण मानशिक रूप से परेशान चल रहे थे। आज वह दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे खाना खाने ओपी परिसर में मिले अपने क्वार्टर में गए। लेकिन काफी समय बाद भी वह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो ओपी के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें आवाज दिया। इसके बावजूद जब अंदर से कोई आवाज उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर झांक कर देखा, तो सभी दंग रह गए। दीपक कुमार कमरे में लगे पंखे से झूल रहे थे। उनकी फांसी लगाने की वजह से उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

 

इसके बाद पुलिस कर्मी कमरे का दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुए और दीपक कुमार के शव को फंदे से उतार नीचे बिस्तर पर रखा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि इस खुदखुशी का कारण शायद पारिवारिक विवाद हो सकता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »