नए अवतार में “धोनी” सभी को पसंद आए, राजनीति में आने का संकेत तो नही?
AJ डेस्क: ‘महेंद्र सिंह धोनी’ नाम तो सुना ही होगा? क्रिकेट से सन्यास के बाद माही के राजनीति में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी खबरें आती रही है कि वो क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते है और चुनाव भी लड़ सकते है। लेकिन कभी आपने सोचा है जिस माही को आपने अब तक टीम इंडिया के नीली जर्सी में देखा है अगर वो भारतीय नेताओं की पोशाक यानि खादी का कुर्ता-पाजामा, मोदी टाइप बंडी और अन्ना हजारे टाइप टोपी पहने तो कैसे दिखेंगे। नहीं सोचा न! चलिए आप को उसका जीता-जागता एक तस्वीर ही दिखा देते है।


टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर आर्मी ट्रेनिंग पर जाने का फैसला लिया था। हालांकि माही 15 अगस्त को आर्मी ट्रेनिंग से वापस लौट आए हैं लेकिन अब वे एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि धोनी का नया अवतार राजनीति से जुड़ा है।


टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का अब ऐसा अवतार देखने को मिल रहा है जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया। दरअसल भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग की है, जिसमें वे नेता बने हुए दिख रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। प्रशंसकों को माही का ये नया अवतार बेहद रास आ रहा है।
Jaha Janta, Waha hum 🤣😂@msdhoni donning new avatar for a shoot in Mumbai!❤#MSDhoni #Dhoni #ShootDiary pic.twitter.com/VMv0CPOO4d
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 21, 2019
मुंबई में हुई इस विज्ञापन की शूटिंग में धोनी ने एक नेता का किरदार निभाया है। धोनी कुर्ता और गांधी टोपी पहने दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथ भी इसी अंदाज में जोड़े हैं जैसे कोई नेता किसी राजनीतिक रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए जोड़ता है। धोनी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।


धोनी के इस फोटो पर कैप्शन था, ‘जहां जनता, वहां हम।’ हाल ही में धोनी को अपनी पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट सपना के नया लुक देते हुए देखा गया। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी के रिटायरमेंट प्लान्स को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थी। लेकिन 37 साल के इस बल्लेबाज ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वो अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। धोनी को जल्द ही खेलते हुए देखा जा सकता है।


हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
