श्रमिक नेता ददई दुबे के बड़े पुत्र अजय नहीं रहे

AJ डेस्क: कांग्रेस से पूर्व सांसद व बिश्रामपुर के विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र अजय दुबे का सोमवार को झारखण्ड की राजधानी रांची में निधन हो गया। वह रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को 1 बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार पलामू जिला के बिश्रामपुर से अजय दुबे कांग्रेस के टिकट के दौड़ में थे, पापलेकिन उनके पिता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को पार्टी ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया।

 

 

ददई दुबे धनबाद कोयलांचल में मजदूरों की राजनीति से जुड़े रहे है। वह झारखंड के पूर्व मंत्री और धनबाद से सांसद भी रह चुके हैं। उनके पुत्र अजय दुबे की मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी गयी है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ अनुपम कुमार सिंह ने अजय दुबे के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। अजय दुबे को इसी 9 नवंबर को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में अजय दुबे पलामू जिला के बिश्रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं इस बार अजय दुबे के पिता ददई दुबे को कांग्रेस ने बिश्रामपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »