हादसा: 43 की मौत, दिल्ली के एक फैक्ट्री में लगी आग, दम घुटने से अधिकांश मौत

AJ डेस्क: दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास एक फैक्टरी में लगी आग के बाद निकाले गए 59 लोगों में से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है। कारखाने में आज सुबह आग लग गई। उस समय कई मजदूर सो रहे थे। एलएएनजीपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर किशोर सिंह ने बताया है कि अब तक 34 शव अस्पताल आ चुके हैं और 14-15 लोगों को भर्ती किया गया है। इनमें से 9 लोगों को बर्न डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है।

 

 

उन्होंने कहा ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है और कुछ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भर्ती हैं उनके फेफड़े में धुआं गया होगा। जिस समय यह घटना हुई, उस समय एक कमरे में 20-20 लोग सो रहे थे। हालांकि, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और 59 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। कई अन्य अस्पतालों में भी लोगों को भर्ती किया गया है।

 

 

 

 

ताजा जानकारी मिली है कि दमकल विभाग की टीम ने फैक्टरी के अंदर पहुंचकर लोगों को निकाल कर बाहर लाइ। अंधेरा होने के कारण इस राहत और बचाव कार्य में थोड़ी अड़चन भी आई।चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि सर्च ऑपरेशन खत्म हो चुका है। हालांकि, अब तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि कुल 59 लोगों को निकाला गया है।

 

 

खबरों की मानें तो यहां घरों में फैक्ट्रियां हैं और वहीं ये आग लगी। ये पूरा इलाका बेहद संकरा है जिस वजह से फायर ब्रिगेड को वहां पहुंचने में काफी समय लगा। यहां बैग और प्लास्टिक से संबंधित वस्तुओं के निर्माण की फैक्ट्री थी। ये इमारत तीन से चार मंजिला बताई जा रही है। चश्मदीदों की मानें तो शॉर्ट-सर्किट की वजह से यह आग लगी।

 

 

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दिल्ली की रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास लगी आग की घटना भयानक है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। घायलों को जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »