भाजपा राज में ही विकास सम्भव, हम कहते हैं तो करते भी हैं- राजनाथ सिंह

AJ डेस्क: कोयलांचल की धरती पर चौथी बार एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से कहा कि जो हम कहते है उसे कर के दिखाते हैं, हम अपने वचन को किसी भी कीमत पर पूरा करते है। दूसरे पार्टियों की तरह हमारे वादे हवा-हवाई साबित नहीं होते।

 

 

देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने झरिया स्थित जियलगोड़ा मैदान पहुंचे थे। जहां उन्होंने भारी भीड़ को देख कर कहा कि यह मेरा झरिया का चौथा दौरा है। लेकिन इस बार के जनसैलाब को देख मन गदगद हो गया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि हमने एनआरसी लागू किया, ताकि देश से घुसपैठियों को निकाला जा सके। हमने नागरिकता बिल लाने का काम किया, ताकि पडोसी मुल्क में रह रहे हमारे देश के वासियों को वहाँ प्रताड़ना न सहना पड़े। हमने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया, ताकि कश्मीर को विकास की राह पर लाया जा सके।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकिस्तान को यह बता दिया की अब भारत उनके जुल्म के आगे चुप नहीं बैठेगा। यह नया हिंदुस्तान है, यह घुसेगा भी और मारेगा भी। उन्होंने कहा कि हमारे सर्जिकल स्ट्राइक से न सिर्फ आतंकियों बल्कि उनके आकाओं जो पाकिस्तान के शिर्ष गद्दी पर बैठे है उन्हें भी सबक मिल चुका है। उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम जब भी चुनाव में आते थे तो लोग यही कहते थे राम मंदिर सिर्फ और सिर्फ चुनाव में ही याद आता है। लेकिन परिणाम अब आप सबो के सामने है। अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने झारखण्ड सरकार के विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि आपने और पार्टियों की भी सरकार देखि। उनके कार्यो को भी देखा होगा। भाजपा की भी यहाँ पांच वर्षों तक सरकार रही और उसके विकास कार्यो को भी आपने देखा। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि जो विकास भाजपा के राज में हुआ वैसा विकास किसी अन्य पार्टियों के राज में न हो सकता है और न होगा। वहीं इस सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह मंच पर रक्षा मंत्री के साथ दिखें।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »