झारखण्ड में भाजपा की लड़ाई “JAL” और “CAL” के साथ- शास्त्री

AJ डेस्क: झारखण्ड में भाजपा JAL (जाल) और CAL (काल) से लड़ रही है। JAL का मतलब जदयू, आजसू, लोजपा और CAL का मतलब कांग्रेस, अहंकारी शिबू सोरेन का परिवार, लालू का परिवार। यह जाल और काल का मतलब आज धनबाद पहुंचे भजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री समझा गए।

 

 

धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि भाजपा झारखण्ड में दो धारी तलवार पर चल रही है। एक तरफ काल है तो दूसरी तरफ जाल। लेकिन भाजपा इस काल और जाल को हराकर महाकाल बन जाएगी। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी दलों आजसू और लोजपा पर हमला करते हुए कहा कि कौन सी पार्टी कब सहयोगी और कब असहयोगी बन जाए यह महाराष्ट्र के चुनाव ने बता दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में भाजपा ने अपने सहयोगी पार्टियों को साथ लेकर चलने का काफी प्रयास किया लेकिन ये सहयोगी पार्टी दुराचारी पार्टी बन गई थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा स्वालंबी पार्टी बनने की राह पर काम कर रही है। केंद्र में तो भाजपा स्वालंबी बन चुकी है अब देश के तमाम प्रदेसों में स्वालंबी बनने काम किया जा रहा है।

 

 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि झारखण्ड में भाजपा अपने कार्यो के दम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए 13 सीटों पर मतदान के बाद हम वहाँ कम से कम 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि एक-दो सीट पर काटे की टक्कर है पर हम वहाँ भी जित दर्ज करेंगे। अब वो एक-दो सीट कौन सी है इसका खुलासा राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनकर ने नहीं किया। साथ ही उन्होंने झारखण्ड के सबसे हॉट सीट जमशेदपुर पूर्वी पर विस्वास जताते हुए कहा कि सरयू राय जी एक अच्छे नेता जरूर है लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास वहां 50 हजार मतों से जीत दर्ज करेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »