महा गठबंधन तो पूरा ठग बंधन निकला- राज सिन्हा

AJ डेस्क: भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज जनसंपर्क के दौरान तेलीपाड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झाड़खंड आंदोलन को तीन करोड़ में खरीदा था। साथ ही उन्होंने इस चुनाव में बने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी की महागठबंधन को ठग बंधन करार दिया।

 

 

राज सिन्हा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि धारा 370 का विरोध पाकिस्तान ने किया वहीं इसी धारा 370 का विरोध कांग्रेस ने भी किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक सब एक रहे, इसके लिए एक मात्र उपाय है, चुपे चाप कमल छाप। उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाये।

 

 

इसके बाद जागृति मंदिर में मिलन समारोह में पहुंचे राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद का विकास हुआ है औऱ आप लोगों का आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा तो आने वाले दिनों में धनबाद विकसित शहरों में सुमार होगा। इसके लिए जरूर है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बने। उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रयास से धनबाद में 24 घण्टे बिजली की व्यवस्था की जा रही है, तथा 24 घंटे के अंदर जले हुए ट्रांसफर्मर को अब चेंज भी किया जा रहा है। साथ ही घर-घर पानी पहुचाने का काम भी किया जा रहा है। 24 घण्टे मैं आपलोगो के बीच हूँ। चाहे कोई भी काम हो।

 

 

 

 

इन क्षेत्रों में राज ने किया दौरा-

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज विभन्न क्षेत्रो में दौरा किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े तथा आतिस बाजी के साथ लोगों ने माला पहनाकर उनके समर्थन में नारेबाजी करते दिखें। उन्होंने सरायढेला, कोलाकुसमा, लिपीपाड़ा, रघुवर नगर, नीलांचल कॉलोनी, बापू नगर, कुंज बिहार, रघुनाथ नगर, बैंक कॉलोनी, सीएमपीएफ कॉलोनी, तेलीपाड़ा, चिरागोडा, झारखंड मैदान, नार्थ लोको टैंक, हटिया, डीएस कॉलोनी, भिस्तीपाड़ा, हिल कॉलोनी, जगलेश क्वाटर, जोडाफाटक सहित जागृति मंदिर में आयोजित मिलन समारोह में भी शिरकत किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »