रांची के खेलगांव में दो जवानों ने एक दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत (देखें तस्वीरें)

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पूर्व ही छत्तीसगढ़ से यहाँ चुनाव संपन्न कराने आए सशस्त्र बल के दो जवानों ने एक दूसरे को गोली मार दी है। जिससे दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार रांची के खेलगांव स्थित कैम्प में इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से यहाँ चुनाव समपन्न कराने आए सशस्त्र बल बटालियन 4बी के दो जवान कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े ने आपसी विवाद में एक दूसरे पर अपनी रायफल से गोलियां दाग दी। जिससे दोनों मौके पर ही काल के गाल में समा गए।

 

 

वहीं घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है। पूरे खेलगांव परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों जवानों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

देखें तस्वीरें-

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »