विधायक दल के नेता चुने गए हेमंत सोरेन, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

AJ डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन का पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब हेमंत सोरेन शाम 8 बजे गवर्नर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने चुनाव जीता है और स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। शाम 7 बजे इस गठबंधन के नेताओं की बैठक होने जा रही है और इस बैठक के बाद 8 बजे हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 

 

ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड की नई सरकार ने कांग्रेस पार्टी के हिस्से में बड़े मंत्रालय आ सकते हैं, हालांकि गठबंधन के बीच सरकार चलाने को लेकर क्या कॉमन मिनिमम कार्यक्रम होगा इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।

 

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में राज्य की 81 सीटों में से 30 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत हुई है जबकि 16 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने बाजी मारी है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है और पार्टी को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहयोगी दल आजसू की 2 सीटों पर जीत हुई है जबकि बाबू लाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा ने 3 सीटों पर जीत प्राप्त की है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »