पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में JVM विधायक बन्धु तिर्की पार्टी से निष्कासित

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजनीति में बड़ी हलचल देखी जा रही है। दरअसल पूर्व मंत्री व मांडर से जेवीएम विधायक बंधु तिर्की को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी आलाकमान ने बजापते उनके नाम का पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगा है।

 

 

जेवीएम के प्रधान महासचिव अभय सिंह के द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है, ‘प्रिय बंधू तिर्की जी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप से सम्बंधित शिकायत पत्र एवं प्रमाण के साथ आपसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। वह पत्र आपके द्वारा 17 जनवरी को प्राप्त भी किया गया लेकिन आपने तय समय सीमा (48 घंटे) के अंदर न तो अपना पक्ष रखा और न ही आपने कोई स्पष्टीकरण ही दिया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष (बाबूलाल मरांडी) के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पार्टी आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपकों पार्टी से निष्कासित करती है।

 

 

 

 

वहीं पार्टी से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की मामले में आरजेडी नेता जयप्रकाश यादव ने कहा है कि बंधु तिर्की एक कद्दावर नेता है। वह अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला खुद ले सकते है।

 

 

बता दें कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हटिया सीट पर जेवीएम प्रत्याशी के बदले कांग्रेस प्रत्याशी को मदद करने का आरोप विधायक बंधु तिर्की पर लगा था। इस सिलसिले में जेवीएम प्रत्याशी शोभा यादव ने उनके खिलाफ पार्टी फोरम पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इसके लिए पार्टी अलाकमान से कार्रवाई की भी मांग की थी। इसके साथ ही विधायक बंधु तिर्की जेवीएम के बीजेपी में विलय होने की चर्चा पर लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे। जबकि सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इसके पक्ष में हैं। इसी को देखते हुए पार्टी की नई कार्यकारिणी में भी बंधु तिर्की को कोई पद नहीं दिया गया था। जिसके बाद से ही विधायक पर पार्टी आलाकमान की गाज गिरने का अंदेशा जताया जा रहा था।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »