झरिया नम्बर वन तो धनबाद दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहरों के फेहरिस्त में

AJ डेस्क: झारखंड के झरिया को देश का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। वहीं धनबाद को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर का तमगा हासिल हुआ है। यह जानकारी मंगलवार को ग्रीन पीस इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में दी गई। झरिया देश के सबसे बड़े कोयला स्रोतों में से एक है। जबकि दिल्ली पूरे देश में प्रदूषण के मामले में 10वें नंबर पर है। बता दें, एक साल पहले दिल्ली आठवें नंबर पर थी।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड राज्य का झरिया इस सूची में पहले नंबर है तो वहीं झारखण्ड राज्य का ही धनबाद, भारत का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है, जिसे उसके कोयला भंडार और उद्योग के लिए जाना जाता है। देश भर के 287 शहरों से पीएम 10 डेटा के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम प्रदूषित है और इसके बाद मेघालय का डौकी शहर है। शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में से छह उत्तर प्रदेश के हैं- नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और फिरोजाबाद।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »