लोहरदगा: कर्फ्यू अवधि में लगी ठंड, ASI अजय की हुई मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड के लोहरदगा में आज एक प्रशिक्षु एएसआई की ठंड लगने से मौत हो गई। प्रशिक्षु एएसआई अजय राम पिछले दिनों शहर में सीएए के समर्थन में निकले जुलूस के बाद जल उठे शहर को शांत करने की डियूटी में लगा था। जिसके बाद सोमवार ठंड लगने से उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

डीआईजी एवी होमकर ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान पुलिस के जवान यहाँ काफी विषम परिस्थितियों में डियूटी कर रहे है। अभी भी जवान जिला में विधि व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे हुए है। प्रशिक्षु एएसआई अजय राम की मौत किस परिस्थिति में हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

मृत अजय पलामू जिले का रहने वाला था और वह पदमा में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहा था। इसी दौरान लोहरदगा में माहौल बिगड़ने पर लगे कर्फ्यू में डियूटी के लिए भेजा गया था। अजय राम के पार्थिव शरीर पहले लोहरदगा पुलिस लाइन ले जाया गया। जहाँ सलामी दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव देह को रांची भेज दिया गया।

 

 

बता दें कि विगत 23 जनवरी को लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकले जुलूस पर कुछ उपद्रवियों द्वारा पत्थर बाजी कर दिया गया था। जिसके बाद पूरा शहर जल उठा था। प्रशासन ने जिला में बिगड़ते विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एहतियातन पूरे जिले में कर्फ्यू घोषित कर दिया। कर्फ्यू अभी भी जारी है। हां रविवार से सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक कर्फ्यू में जरूर ढील दी गई है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »