बिरसा जैविक उद्यान: बेड़ा में गिरे युवक को बाघिन अनुष्का ने मार डाला

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया है। युवक की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। युवक बाघ के केज में कूद गया था। युवक की मौत हो चुकी है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शी दैनिक मजदूर रामजीत उरांव ने बताया कि उद्यान घूमने आया यह पर्यटक सखुआ के पेड़ पर चढ़ा और वहां से कूद गया। उसे देखते ही बाघिन अनुष्का ने उस पर हमला कर दिया। रामजीत की मानें तो बाघिन ने उसे पहले कई बार पटका और फिर उसके गले पर पंजे से वार कर दिया, जिससे उसकी वही मौत हो गयी। जैविक उद्यान में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि युवक अकेले जू घूमने आया था। गेट पर उसने टिकट खरीदा और अंदर घुसते ही टिकट को फाड़कर फेंक दिया।

 

 

 

 

युवक ने लाल रंग की चेक शर्ट और जींस पैंट पहन रखी थी। ऐसा लगता है कि बाघ के बाड़े में गिरते ही बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ने सबसे पहले उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। हालांकि, यह मालूम नहीं हो पाया है कि यह युवक बाघ के बाड़े में गिरा कैसे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 

टीवी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि युवक एक पेड़ पर चढ़कर बाघिन के साथ या तो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था या बाघिन की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह टाइगर एनक्लोजर में गिर गया और ‘अनुष्का’ ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »