कोरोना के विनाश के लिए देवघर में “बाबा बैद्यनाथ” की विशेष पूजा अर्चना

AJ डेस्क: कोरोना वायरस पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत को भी आहिस्ता-आहिस्ता अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। इस कोरोना वायरस की वजह से रेल से लेकर सेल तक प्रभावित हो चुका है। स्कूल, मॉल, अपार्टमेंट, जिम जैसी सार्वजनिक जगह पहले ही बंद हो चुके है। मंदिरों में पूजा अर्चना पर रोक है। हर तरह इस कोरोना की वजह से लोग त्राहिमाम कर रहे है। ऐसे आज झारखण्ड स्थित देवघर मंदिर में कोरोना वायरस के रोक व विश्वकल्याण के लिए पंडा धर्मरक्षणि सभा व तीर्थ पुरोहित इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े बैध बाबा बैधनाथ के शरण में पहुंचे।

 

 

पंडा धर्मरक्षणि सभा व तीर्थ पुरोहितो ने बाबा बैधनाथ रुद्राभिषेक व माँ दुर्गा शप्तचण्डी पाठ किया। यह विशेष पूजा पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर के नेतृत्व में एक सौ आठ पंडा के द्वारा किया गया। विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ बाबा बैधनाथ का रुद्राभिषेक व दुर्गा शतचण्डी पाठ किया गया। कार्तिकनाथ ठाकुर ने बाबा बैधनाथ का दूध, दही, घी, फूल, बेलपत्रों के द्वारा बाबा बैधनाथ की शिवलिंग की पूजा की। साथ ही देश, राज्य और दुनियां से कोरोना महामारी को समाप्त करने की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »