जनता कर्फ्यू: धनबाद की सड़कें वीरान, स्टेशन खाली खाली, दुकानें बंद, चहुंओर सन्नाटा, देखें Video

AJ डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जंग-ए-कोरोना वायरस में देश की कोयला राजधानी धनबाद की जनता भी कूद पड़ी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नाै बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। जिसके बाद आज सुबह 7 बजे से ही धनबाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों में सिमट गए हैं। रोजमर्रा की तरह बाहर निकलने के बजाय लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपने-अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे सड़क, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे हर भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सन्नाटा पसर गया है। एक दम कर्फ्यू का आलम है।

 

 

कोरोना वायरस से जंग के लिए आज जनता कर्फ्यू है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग अपने घरों में हैं। शाम पांच बजे वे अपने घरों की बॉल्कनी से ही तालियां व घंटा आदि बजाकर उन लोगों का अभिनंदन करेंगे जो कोरोना से जंग में शिद्दत से भूमिका निभा रहे हैं। इस जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए भारतीय रेल ने पहले ही रेल परिचालन ठप करने का आदेश पारित कर दिया है। जिससे धनबाद स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। आम दिनों में धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन आज यहाँ भी जानता कर्फ्यू का पूरा असर दिख रहा है।

 

 

देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक एनएच- 32 (जीटी रोड) पर आम दिनों में गाड़ियों की कतार लगी रहती है। लेकिन रविवार सुबह से ही इस सड़क पर वाहनों का परिचालन एकदम ठप है। धनबाद से रांची को जोड़ने वाले इस प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूकान बाजार भी बंद है।

 

देखें वीडियो-

 

 

धनबाद शहर के बैंक मोड़ में आम दिनों में काफी भीड़भाड़ रहता है। यह धनबाद का व्यवसायिक केंद्र है। जनता कर्फ्यू के कारण यहाँ एक भी दुकानें खुली हुई नहीं हैं। पूरा इलाका सुनसान पड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »