निगम चुनाव: डिप्टी मेयर के लिए रमेश पांडे ने फूंका चुनावी विगुल

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम में संभावित चुनाव को देखते हुए विहिप के नेता रमेश पांडे ने डिप्टी मेयर पद के लिए विधिवत चुनावी विगुल फूंक दिया है। अपने समर्थकों के साथ विधिवत मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात रमेश पांडे ने झरिया में जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की।

 

 

 

 

झरिया के कतरास मोड़ के समीप अपने पुश्तैनी मंदिर में समर्थकों संग रमेश पांडे ने पूजा अर्चना के सभी का आशीर्वाद लिया। समर्थकों के अलावा मोहल्ला के लोगों ने रमेश पांडे को फूल माला पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ रमेश पांडे ने झरिया कतरास मोड़ के बावरी पट्टी से जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। मोहल्ला के लोगों ने उनका भव्य स्वागत भी किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »