मास्क और सेनेटाइजर नही मिलने पर भड़के कैदियों ने जमकर काटा बवाल, देखें Video-

AJ डेस्क: कोरोना का असर हर आम ओ खास पर पड़ रहा है वहीं जेल में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं कुछ ऐसा ही मामला कोलकाता से सामने आया है वहां की दमदम सेंट्रल जेल में नाराज कैदियों ने जेल के अंदर जेल अधिकारियों और स्टॉफ पर पथराव किया है और आगजनी भी की है, इस दौरान कुछ कैदी जेल की दिवार फांद कर भागते हुए भी नजर आए। बताया जा रहा है कि जेल के कैदी कोरोना वायरस के चलते जेल अधिकारियों से मास्क और सैनिटाइजर की मांग कर रहे थे।

 

 

लेकिन जेल अधिकारियों का कहना है कि रिक्यूजिशन भेजी जा चुकी है और उसे आने में समय लगेगा इससे कैदियों में भारी नाराजगी थी जो आज इस रुप में सामने आई है।

 

 

इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कैदियों की सुनवाई कोर्ट में नहीं हो पा रही है क्योंकि कोरोना से बचाव के चलते वहां अधिकांश कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है जिससे उनकी सुनवाई में बिलंब हो रहा था जिससे भी कैदी खासे नाराज थे।

 

 

आज दोपहर में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़पें और कहा सुनी हुई उसके बाद से जेल परिसर में भारी हंगामे और पथराव हुई। कैदियों ने जेल परिसर के भीतर आग लगा दी। इस दौरान कुछ कैदियों को जेल की बाहरी दिवार पर चढ़ कर रस्सी के सहारे भागते हुए भी देखा गया।

 

देखें Video-

 

 

गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा करने वाला कोलकाता का 22 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल में इस विषाणु के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहा यह युवक 13 मार्च को लौटा था और उसे कोविड-19 के लक्षणों के साथ शहर के बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, मरीज के नमूने लिए गए और राष्ट्रीय हैजा एवं आंत रोग संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस के संपर्क में आने की पुष्टि हुई।उन्होंने कहा, ‘नमूने की दो बार जांच की गई और दोनों बार नतीजों में संक्रमण पाया गया। हमें यह भी मालूम चला कि चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में उसके दो दोस्त भी संक्रमित पाए गए हैं।’

 

 

बालीगंज इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति ने चिकित्सा जांच की सलाह की अवहेलना की जैसा कि राज्य के पहले कोरोना वायरस के मरीज ने कुछ दिनों पहले किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »