प्रधानमंत्री रात्रि 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

AJ डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामलों के लगातार बढ़तोरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार देश को संबोधित करने का फैसला किया है। पीएम मोदी मंगलवार को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 19 मार्च को देश को संबोधित किया था और एक दिन के जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी।

 

 

भारत में कोरोना से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं, इसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए तीस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं, महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने कर्फ्यू लागू कर दिया। प्रधामंत्री ट्विटर पर लिखा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

 

 

 

 

लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन-

लॉकडाउन के बाद देश के कई हिस्सों में लोग इस पर सही से अमल नहीं कर रहे। कई राज्यों में देखा गया कि लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी लॉकडाउन को लेकर चिंता का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकारे सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन का पालन हो। पीएम मोदी ने कहा, ‘कई लोग अब भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया खुद को, अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि नियम-कानूनों का पालन हो।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »