वरीय IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारियां, कुछ का तबादला भी

AJ डेस्क: झारखण्ड सरकार ने आज पुलिस महानिरीक्षक सुमन गुप्ता को रेल से हटाकर ‘प्रोविजन’ रांची पदस्थापित किया है। वही पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे नौशाद आलम अंसारी रांची के ग्रामीण SP बनाए गए हैं।

 

 

अपर पुलिस महा निदेशक मुरारी लाल मीणा (अभियान) को मुख्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। होमकर अमोल विनुकान्त पुलिस उप महा निरीक्षक, हजारीबाग संयुक्त निदेशक झारखण्ड पुलिस अकादमी का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। जमशेदपुर के नगर SP सुभाष चंद्र जाट जमशेदपुर ग्रामीण SP का प्रभार भी संभालेंगे। वहीं चतरा के SP आर के झा IRB 3 के समादेष्टा पद का भी प्रभार संभालेंगे।

 

 

जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के DY SP सिरिल खालखो का तबादला बोकारो SISF में हुआ है। IRB 5 गुमला, कैम्प धुर्वा में अनिल कुमार सिंह की पोस्टिंग करते हुए उन्हें SDRF पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे मजरुल होद। का SIRB 2 खूंटी में पदस्थापित करते हुए SDRF रांची में प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं रमोद कुमार सिंह DY SP सह प्राचार्य TTS जमशेदपुर बनाये गए हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »