सिंदरी के FCI गेट पर पूर्ण नग्न प्रदर्शन, शर्मनाक एवम हैरान करने वाली घटना

AJ डेस्क: धनबाद में आज एक आंदोलन हुआ जो शर्मशार कर देने वाला था। वैसे तो यह आंदोलन पिछले कई दिनों से यहाँ जारी है, लेकिन आज जो कुछ भी यहाँ हुआ वह शायद इस देश ने पहले कभी भी नही देखा होगा। वैसे इस तरह के आंदोलन अमूमन पश्चिम देशों में देखा जाता रहा है। दरअसल गुरुवार को सिंदरी के एफसीआई में हिंदुस्तान रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड में स्क्रैप कटिंग का काम कर रही मेसर्स एमटीसी में कार्यरत 70 मजदूरो ने एफसीआई गेट के समक्ष नग्न प्रदर्शन किया, जी हां पूर्ण नग्न प्रदर्शन। जिसकी तस्वीर हम बिना धुंधला किये आपकों नही दिखा सकते।

 

 

मुँह में मास्क गर्दन में लटकती तख्ती। जिसपर अलग-अलग मांगे लिखी हुई थी। इसके अलावा सिंदरी के एफसीआई मेन गेट पर खड़े आंदोलित सभी मजदूरों के शरीर पर और कुछ भी नही था। जिससे उनका शरीर ढका हो। सभी मजदूर पूरी तरह से नग्न होकर वहां अपनी मांगों के लिए नारे लगा रहे थे। यह दृश्य चौकाने वाला था।

 

 

प्रदर्शन कर रहे स्थानिए मजदूर लक्की चंद बावरी ने इस दौरान मीडिया को बताया की 6 महीने पूर्व गेट पास रिनुअल के नाम पर सभी 70 मजदूरो को काम से बैठा दिया गया था। इसके बाद से 70 मजदूरो को काम पर नही रखा गया। जिसे लेकर सभी स्थानिए 70 मजदूर एफसीआई के अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन, विधायक, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक अपनी मांगों को रख चुके है। सभी ने अस्वासन भी दिया, लेकिन आज तक मजदूरों को काम पर नही रखा गया। जिस कारन अब सभी मजदूरों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। यही नही कोरोना काल मे लगाए गए लॉक डाउन में तो स्थिति और ज्यादा बदत्तर हो गई है। परिवार चलाना और काफी मुश्किल हो गया है।

 

 

इस नग्न प्रदर्शन में शामिल बबलू महतो ने कहा कि 6 महीने से लगातार प्रदर्शन के बावजूद भी सरकार और जिला प्रशासन ने 70 मजदूरो की मांगे पूरी नही की। यही नही स्थानीय मजदूरों को काम से बैठा कर यहाँ बाहरी मजदूरों को लाकर कंपनी में काम कराया जा रहा है। जो सरासर गलत है।

 

 

मजदूरों ने इस दौरान चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि अब भी एफसीआई प्रबंधन हमारी मांगो को नजरअंदाज करेगी तो सभी मजदूर अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जवाबदेही सरकार, जिला प्रशासन और एफसीआई प्रबंधन की होगी।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »