कांटा पहाड़ी में वर्चस्व को ले ढुल्लू व जलेश्वर समर्थक भिड़े, दो पुलिस कर्मी सहित चार जख्मी

AJ डेस्क: कुछ समय के अंतराल के बाद कोयला क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर खूनी जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को बीसीसीएल के वेस्ट मोदीडीह के कांटा पहाड़ी स्थित वजन घर पर एक ऐसा ही खूनी झड़प हुआ। जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस झड़प के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई है। जिसमें अंगार पथरा ओपी प्रभारी शाहबीर उरांव भी चोटिल हुए है।

 

 

जानकारी के अनुसार कोयला लोडिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी तनातनी आज खूनी झड़प में परिवर्तित हो गई। एक तरह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक थे, तो वहीं दूसरी ओर से कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के लोग। दोनों एक दूसरे को कोयला लोडिंग करने से रोकना चाहता था। इसी बीच आज दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। दोनों तरफ से जमकर हंगामा और पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंचे अंगारपथरा ओपी प्रभारी और एक पुलिस का जवान भी उनके पत्थरों का शिकार बन गए। जिससे वे दोनों घायल हो गए।

 

 

 

इस झड़प में जलेश्वर महतो गुट के दो लोग भी घायल बताए जा रहे है। मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर तीन थानों अंगारपथरा, तेतुलमारी और रामकनाली कि पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने इस झड़प में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »