चतरा के गेरुआ नदी में अचानक आयी बाढ़ में बही कार, दर्जनों हाइवा फंसे, एक महिला की मौत, देखें Video-

AJ डेस्क: बिहार के साथ-साथ अब बारिश ने झारखंड में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। चतरा में हुई मुशलाधार बारिश के कारण गेरुआ नदी में बाढ़ आ गया है। जिसमें एक महिला की डूबकर मौत हो गई है। जबकि कई वाहन भी बाढ़ की लहर में फंसे हुए हैं। एक ऑल्टो कार भी नदी में आई बाढ़ का शिकार बनी है। हालांकि चालक किसी तरह नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

 

 

नदी में आई अचानक बाढ़ में आधा दर्जन गिट्टी लदा हाइवा पानी मे फंस गए है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा पुलिस ने गेरुवा नदी स्थित डायवर्शन से महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव के नरेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी दोनो जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे। इसके बाद वे दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी पार करने के दौरान नदी में अचानक बाढ आ गई। जिसमें 60 वर्षीय महिला नदी में बह गई, जबकि पति वहां से बच निकल।

 

देखें Video-

 

इसके बाद ग्रामीणों ने देर रात तक नदी में महिला की खोजबीन की। परंतु वह कहीं नहीं मिली। रविवार को महिला का शव गेरुवा नदी के डायवर्सन के समीप तैरते हुआ पाया गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »